चलत ससुराल ढुलक पड़ीं अंखियां..

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे जोड़े पुष्प वर्षा कर वर-वधू को अतिथियों ने दिया आशीर्वाद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:09 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:09 PM (IST)
चलत ससुराल ढुलक पड़ीं अंखियां..
चलत ससुराल ढुलक पड़ीं अंखियां..

बहराइच : विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। परिणय सूत्र में बंधे वर-वधू को अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़े व मांगलिक गीतों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान रहा। जीवनोपयोगी वस्तुएं भेंटकर विदाई किया गया।

महसी : तेजवापुर ब्लाक परिसर में कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय ने कन्यादान की रस्म निभाई। रीति रिवाज से 24 जोड़े ने सात फेरे लिए तो तीन मुस्लिम जोड़े का निकाह पढ़ाया गया। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने वर-वधू को जीवनोपयोगी वस्तुएं भेंट की। कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले।

एसडीएम एसएन त्रिपाठी, डीडीओ राजेश मिश्र, बीडीओ चंद्रभूषण यादव, एडीओ पंचायत पाटेश्वर सिंह, विनीत जायसवाल, यज्ञनारायण मिश्र, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, सोनू मिश्र, राजू शुक्ल रहे।

शिवपुर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में 38 हिदू और छह मुस्लिम जोड़ों की शादी कराई गई। कार्यक्रम का आरंभ ब्लाक प्रमुख सरिता यज्ञसैनी व महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने किया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार लाभकारी योजनाओं से गरीबों, किसानों और मजदूरों को लाभान्वित कर रही है।

सहकारी बैंक के अध्यक्ष घनश्याम सिंह, बीडीओ वीरेंद्र यादव, रामनिवास जायसवाल, पुरुषोत्तम सिंह, सालिकराम, रुस्तम अली, जंगबहादुर पांडेय, बुल्लू सिंह मौजूद रहे। मंडी समिति परिसर मिहींपुरवा में 35 जोड़ों का विवाह हुआ। मुख्य अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर रहीं। उन्होंने वर-वधू पर पुष्प वर्षा किया। नवदंपतियों को जरूरत का सामान दिया गया। 35000 रुपये खाते में मिलेंगे। इस मौके पर एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सौरभ वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी