तराई में रिमझिम बारिश, सुहाना हुआ मौसम

लगातार दूसरे दिन रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत मिली। किसानों ने फसलें बोने की तैयारी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:52 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:50 AM (IST)
तराई में रिमझिम बारिश, सुहाना हुआ मौसम
तराई में रिमझिम बारिश, सुहाना हुआ मौसम

बहराइच : तराई में तेज हवा के साथ लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह के वक्त बारिश के चलते लोग भीगने को विवश हुए। किसानों ने खरीफ की फसलों की तैयारी शुरू कर दी है। खेतों पर जुताई के लिए पर्याप्त नमी हो गई है।

गुरुवार शाम से आसमान में छाए बादल भोर में घने हुए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। सुबह भी बूंदाबांदी जारी रही। इससे मौसम सुहाना हुआ, लेकिन कई जगह रास्तों पर कीचड़ भी जमा हो गया। बारिश से फसलों को लाभ होने की उम्मीद है। महसी, नानपारा, कैसरगंज, पयागपुर तहसील क्षेत्रों में किसानों ने बेरन डालने की तैयारी शुरू कर दी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.एमवी सिंह के मुताबिक यहां लगभग 18 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह वर्षा जायद की फसलों के लिए लाभदायक है। इससे गन्ना, मक्का, मेंथा के साथ ही सब्जियों की फसलों को फायदा होगा। उनके मुताबिक दक्षिणी पूर्वी दिशा में हवा की गति 14 किलोमीटर रही। कल भी बारिश की संभावना है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि दवा का छिड़काव न करें।

chat bot
आपका साथी