दिन में खिल रही धूप, फसलों के लिए मुफीद

रात का घट रहा तापमान पाला का कम होगा प्रकोप चित्र परिचय 0

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:31 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:04 AM (IST)
दिन में खिल रही धूप, फसलों के लिए मुफीद
दिन में खिल रही धूप, फसलों के लिए मुफीद

संसू, बहराइच : तराई में दिन में खिल रही धूप से लोगों को ही ठंड से राहत नहीं मिल रही बल्कि फसलों के लिए मुफीद साबित हो रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि फसलों पर पाले का प्रकोप भी कम होगा। हालाकि न्यूनतम पारा लुढ़कने से रात में ठंडक बढ़ेगी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह का मौसम रबी फसलों के तापक्रम के लिहाज से बेहद अनुकूल रहा। दिन में धूप निकलने से बीज का जमाव की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। आलू, सरसों व अन्य फसलों को भी ताकत मिल रही है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पाला भी कम पड़ेगा। हलाकि पछुआ हवाएं चलने से सिहरन बढ़ रही है। दिन की अपेक्षा रात के पारे में गिरावट ज्यादा होगी। रविवार को पारा 28 डिग्री व रात का पारा 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शहर व कस्बों की अपेक्षा गांवों में ठंड बढ़ रही है। इससे बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

अब तक नहीं जले अलाव

दिसंबर में आठ दिन बीत गए हैं। रात का पारा लगातार लुढ़क रहा है। बावजूद प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए अलाव का बंदोबस्त नहीं किया गया है। ईओ नगर पालिका परिषद पवन कुमार ने बताया कि अलाव जलाने के लिए सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही अलाव जलाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी