बूथों पर आज होगा विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण

बहराइच/महसी : रविवार को विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बीएलओ अपन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 10:53 PM (IST)
बूथों पर आज होगा विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण
बूथों पर आज होगा विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण

बहराइच/महसी : रविवार को विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बीएलओ अपने-अपने बूथों पर बैठकर पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। जिला प्रशासन ने बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में पूरे मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को सभी गांव पंचायतों में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए सभी बीएलओ को बूथों पर बैठकर पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम महसी कंचनराम ने बताया कि पूर्व में सभी बीएलओ के साथ बैठक कर पुनरीक्षण से जुड़े मापदंडों के साथ आवश्यक जानकारी दी गई है। एसडीएम ने कहा कि बीएलओ को अनिवार्य रूप से बूथों पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए महसी में 369 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है।

एडीएम नहीं जानते कितने हैं बूथ

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जहां शासन गंभीर है। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। वहीं एडीएम रामसुरेश वर्मा को जिले में कितने मतदान केंद्र व बूथों की संख्या है, नहीं पता है। पूछने पर उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर पुनरीक्षण का कार्य होगा, लेकिन संख्या की जानकारी है।

chat bot
आपका साथी