पांच लाख की चरस संग दो गिरफ्तार

आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल रवाना कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:42 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:42 PM (IST)
पांच लाख की चरस संग दो गिरफ्तार
पांच लाख की चरस संग दो गिरफ्तार

संसू, बौंडी/महसी(बहराइच) : हरदी पुलिस ने रविवार को चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसओ हरदी आरपी यादव ने बताया कि वह हमराहियों के साथ गश्त पर थे। थाना क्षेत्र के गोसाईंपुरवा पुलिया के पास दो संदिग्ध युवक दिखाई पड़े। पुलिस के रोकने पर दोनों भागने लगे। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से 500 ग्राम चरस बरामद की गई। पकड़े गए आरोपितों में इमरान अली व सुफियान निवासी ग्राम रमवापुर थाना रामगांव शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम में एसआई आदित्य कुमार, संजय गौतम, आरक्षी रिजवान अहमद, विपिन सिंह, लवकुश गुप्ता, नागेंद्र कश्यप शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी