खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

बहराइच : शनिवार को न्यायपंचायत स्तरीय परिषदीय स्कूलों की ओर से खेल-कूद प्रतियोगिता का आयो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 12:19 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 12:19 AM (IST)
खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

बहराइच : शनिवार को न्यायपंचायत स्तरीय परिषदीय स्कूलों की ओर से खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न बालक,बालिका वर्ग में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सभी को चौकाया। ऊंची व लंबी कूद में बालिकाएं तो दौड़ में बालकों का दबदबा रहा। सुरेश व राकेश ने बालक वर्ग में निशा व काजल मिश्र बालिका वर्ग में प्रथम रही।

तेजवापुर ब्लॉक के न्याय पंचायत हुसैनपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकोरा मोड़ के परिसर में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ¨हदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव ¨सह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों की ओर से स्वागत गीत गाया गया। मुख्य अतिथि ने 100 मीटर बालक दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इसी तरह खसहा मुहम्मदपुर के गोपालपुर में प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद बालक व बालिका वर्ग के 50,100 व 200 मीटर दौड़, लंबी व ऊंची कूछ के साथ कबड्डी में भी बच्चों की ओर से दमखम दिखाया गया। 50 मीटर दौड़ में बालकवर्ग में सुरेश कुमार व बालिका वर्ग में काजल मिश्रा प्रथम रही। मानचित्र में सुबीराव व कला प्रतियोगिता में निशा प्रथम आई। इसी तरह लंबी कूछ में राकेश कुमार अव्वल रहे। कबड्डी में खसहा मुहम्मदपुर को पहला स्थान मिला। इस मौके पर आनंद पाठक, विजय कुमार, अनिल ¨सह, ओम प्रकाश शुक्ला, भुनेश्वर पाठक, जयसुख लाल मिश्र, सुरेंद्र कुमार, सुनील मिश्र व प्रदुम्न पांडेय श्री कृष्ण बिहारी, बृजेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी