सड़कों पर बिछा गड्ढों का जाल, राहगीर बेहाल

रिसिया ब्लॉक के विभिन्न गांवों को जाने वाले संपर्क मार्ग बदहाल पड़े हैं। इसके चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। राहगीर बेहाल हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार सड़क मरम्मत के लिए गंभीर नहीं हो रहे हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है। नरसिंहडीहा से अमवा जौहर सिसई होते हुए गोटुट्टी जाने वाला मार्ग जिम्मेदारों की अनदेखी बयां कर रहा है। इससे कई गांवों के लोगों का आवागमन बना रहता है। मार्ग की गिट्टियां गायब हो चुकी हैं। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। लोगों का राह चलना मुश्किल है। इसके अलावा ब्लॉक के बंगलाचक से इमामनगर गुरचाही से नंदापुरवा महापुरवा से बरई होते हुए आसाम मार्ग आसाम मार्ग से खुदादभारी जाने वाले मार्ग कई माह से जर्जर पड़े हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार सड़क मरम्मत के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि हर बार चुनाव में मार्ग के मरम्मत के लिए जन प्रतिनिधि कहते हैं पर स्थिति

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 10:43 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:10 AM (IST)
सड़कों पर बिछा गड्ढों का जाल, राहगीर बेहाल
सड़कों पर बिछा गड्ढों का जाल, राहगीर बेहाल

संसू, रिसिया(बहराइच) : रिसिया ब्लॉक के विभिन्न गांवों को जाने वाले संपर्क मार्ग बदहाल पड़े हैं। इसके चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। राहगीर बेहाल हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार सड़क मरम्मत के लिए गंभीर नहीं हो रहे हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है।

नरसिंहडीहा से अमवा जौहर सिसई होते हुए गोटुट्टी जाने वाला मार्ग जिम्मेदारों की अनदेखी बयां कर रहा है। इससे कई गांवों के लोगों का आवागमन बना रहता है। मार्ग की गिट्टियां गायब हो चुकी हैं। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। लोगों का राह चलना मुश्किल है। इसके अलावा ब्लॉक के बंगलाचक से इमामनगर, गुरचाही से नंदापुरवा, महापुरवा से बरई होते हुए आसाम मार्ग, आसाम मार्ग से खुदादभारी जाने वाले मार्ग कई माह से जर्जर पड़े हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार सड़क मरम्मत के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि हर बार चुनाव में मार्ग के मरम्मत के लिए जन प्रतिनिधि कहते हैं, पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। गड्ढे में तब्दील सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई हैं। आए दिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। बावजूद जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।

chat bot
आपका साथी