पदोन्नति को लेकर राजस्व निरीक्षकों का धरना

बहराइच : मंगलवार को जिले भर से राजस्व निरीक्षक कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट धरना स्थल पह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:21 PM (IST)
पदोन्नति को लेकर राजस्व निरीक्षकों का धरना
पदोन्नति को लेकर राजस्व निरीक्षकों का धरना

बहराइच : मंगलवार को जिले भर से राजस्व निरीक्षक कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट धरना स्थल पहुंचे। यहां पर पदोन्नति न किए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। राजस्व निरीक्षक नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रमुख सचिव को संबोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप यादव को सौंपा।

राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय ने कहा कि राजस्व निरीक्षक संवर्ग सबसे कर्मठ व अनुशासित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि खाली पड़े 500 पदों पर तत्काल भर्ती करने की मांग किया। संघ के मंत्री नवल किशोर गुप्ता ने कहा कि राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति किया जाए। अनिरुद्ध मिश्रा ने कहा कि 25 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जा रहा है,जो कि एक दिन भी क्षेत्र भ्रमण के लिए पर्याप्त नहीं है। इसको बढ़ाकर 100 किसान सहायक व 700 रुपये आपूर्ति निरीक्षक व राजस्व निरीक्षक को 3000 रुपये प्रतिमाह भत्ता का प्रावधान किया जाए। एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में सभी तहसीलों में कार्यरत राजस्व निरीक्षकों ने भाग लिया। इस मौके पर रामचंदर गुप्ता, गिरधारी लाल, राधेश्याम यादव, अवधेश तिवारी, सगीर अहमद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी