18 की उम्र कर ली पार, वोट देना हमारा अधिकार

मिहीपुरवा (बहराइच) : उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में स्वयं सहायता समूह की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:14 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:14 PM (IST)
18 की उम्र कर ली पार, वोट देना हमारा अधिकार
18 की उम्र कर ली पार, वोट देना हमारा अधिकार

मिहीपुरवा (बहराइच) : उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। 18 की उम्र कर ली पार, वोट देना हमारा अधिकार जैसे स्लोगनों से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

मिहीपुरवा ब्लॉक के फकीरपुरी, जंगल गुलरिया के थारू व राधा महिला ग्राम संगठन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निकाली गई रैली में मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगनों से लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। मतदान के लिए बूथ तक पहुंचने की अपील की गई। इस मौके पर जिल्ला देवी, नंदकिशोर साहू, मनीष चंचल, शैलेश कुमार, गीता देवी, संदीप कुमार ¨सह, गुड़िया देवी, ममता देवी, रीमा, रीना, उर्मिला देवी समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी