उमसभरी गर्मी से राहत, दिनभर रुक-रुक कर बारिश

जागरण टीम श्रावस्ती चिलचिलाती धूप व उमसभरी गर्मी के बीच सूख रही धान की फसल को शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 09:53 PM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 09:53 PM (IST)
उमसभरी गर्मी से राहत, दिनभर रुक-रुक कर बारिश
उमसभरी गर्मी से राहत, दिनभर रुक-रुक कर बारिश

जागरण टीम, श्रावस्ती: चिलचिलाती धूप व उमसभरी गर्मी के बीच सूख रही धान की फसल को शनिवार को संजीवनी मिल गई। सुबह आसमान पर बादल घिरे। देखते ही देखते रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दिनभर रुक-रुक कर पानी बरसने से किसानों के चेहरे खिल उठे। उमसभरी गर्मी से राहत मिली।

सुबह जब लोग सो कर उठे तो मौसम का मिजाज खुशनुमा था। आसमान पर बादल घिरे थे। मध्यम गति से ठंडी हवाएं चल रही थीं। हर कोई बारिश की आस लगाए था। सुबह करीब 10 बजे बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हुई। बरसात होने से सबसे ज्यादा राहत किसानों को मिली। रिमझिम फुहारों के बीच कंधे पर फावड़ा लिए किसान खेतों की ओर निकल पड़े। धान की फसल में पानी बाहर न जाने पाए, इसके लिए मेड़बंदी में जुटे रहे। बरसात के बीच बच्चों ने छत पर खड़े होकर मौसम का लुत्फ लिया। साइकिल व बाइक से सड़क पर निकल कर युवा बारिश में भीगते देखे गए। गांव से लेकर शहर तक हर किसी ने प्रकृति के इस रूप का स्वागत किया। बरसात के चलते भिनगा व इकौना नगर में जगह-जगह जलभराव की समस्या हुई। इससे नगरवासियों को परेशान होना पड़ा।

chat bot
आपका साथी