तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, फसलें गिरीं

आधे घंटे तक पड़ती रहीं फुहारें किसानों को नुकसान चित्र परिचय - 11 बीआरएच 6 में फोटो है। संसू गजाधरपुर(बहराइच) फखरपुर ब्लॉक के गजाधरपुर क्षेत्र में गुरुवार रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इसमें खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं। किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 10:16 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 10:16 PM (IST)
तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, फसलें गिरीं
तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, फसलें गिरीं

संसू, गजाधरपुर(बहराइच) : फखरपुर ब्लॉक के गजाधरपुर क्षेत्र में गुरुवार रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इसमें खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं। किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

गजाधरपुर के किसान छोटे लाल, राजकुमार, चंदन, महेश, वजीरगंज बाजार के शिवपाल, रईस खां, रियाज खां ने बताया कि सूख रही फसलों को बारिश से भले ही थोड़ा फायदा हुआ हो, लेकिन पक चुकी धान की फसल गिरने से नुकसान हुआ है। गन्ना, मक्का की फसल भी गिर गई है। किसानों ने बताया कि गन्ने की फसलों के विकास का समय है। ऐसे में यह फसल गिर जाने से भारी नुकसान की संभावना है। तकरीबन आधे घंटे तक फुहारें पड़ती रहीं।

chat bot
आपका साथी