बारिश के बीच आया चक्रवात, कच्चे घर गिरे, चार घायल

टिनशेड उड़े गुमटियां क्षतिग्रस्त मक्का व गन्ने की फसलें गिरी चित्र परिचय 22 बीआरएच 30 31 व 32 में फोटो है। संसू बहराइच तराई में रविवार सुबह झमाझम बारिश के बीच आए चक्रवात से भारी नुकसान हुआ है। चक्रवात से कच्चे घर गिर गए। इसकी चपेट में आकर चार लोग घायल हो गए। टिनशेड व गुमटियां तक उड़ गई हैं। खेतों में लगी गन्ना व मक्के की फसलें गिर गईं हैं। 15 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग पहले ही 30 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 10:27 PM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 06:19 AM (IST)
बारिश के बीच आया चक्रवात, कच्चे घर गिरे, चार घायल
बारिश के बीच आया चक्रवात, कच्चे घर गिरे, चार घायल

संसू, बहराइच : तराई में रविवार सुबह झमाझम बारिश के बीच आए चक्रवात से भारी नुकसान हुआ है। चक्रवात से कच्चे घर गिर गए। इसकी चपेट में आकर चार लोग घायल हो गए। टिनशेड व गुमटियां तक उड़ गई हैं। खेतों में लगी गन्ना व मक्के की फसलें गिर गईं हैं। 15 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग पहले ही 30 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर चुका है।

बंगाल की खाड़ी से उठा पूर्वी चक्रवात दो दिनों से तराई के मैदानी क्षेत्रों में सक्रिय है। भोर से ही आसमान में काले बादल छा गए। पुरवा हवा की रफ्तार पकड़ने के साथ ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते हवाएं चक्रवात का रूप ले ली। इससे कैसरगंज तहसील क्षेत्र के नंदवल, सराय जगना समेत कई गांवों में कच्चे मकान ढह गए। वजीरगंज में सड़क के किनारे रखी गुमटी चक्रवात में धराशायी हो गई। झमाझम बारिश के बीच चक्रवात आने से लोग दहशतजदा रहे। घरों से बाहर निकल आए। एसडीएम रामजीत मौर्य ने बताया कि आंधी में कई कच्चे मकान ढहने की सूचना मिली है। जांच कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ.एमवी सिंह ने बताया कि तराई में पूर्वी चक्रवात प्रभावी है। अगले 24 घंटे तक 20 से 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है। भारी बारिश की भी संभावना है। इनके गिरे मकान गजाधरपुर : नंदवल के त्रिवेनी, संगमलाल, गयादीन, प्रताप, बगुला, ननकऊ, सराय जगना में राजितराम समेत एक दर्जन ग्रामीणों के कच्चे घर धराशाई हुए हैं। यह लोग पन्नी तानकर किसी तरह गुजर-बसर करने को विवश हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से मदद को कोई कदम नहीं उठे हैं। कैसरगंज तहसील के कंदौसा गांव में घर की रेलिग गिरने से टिनशेड के नीचे बैठे कुन्ने खां, भिरगू, अफजाल समेत चार लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव

तेज बारिश के चलते शहर के निचले मुहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। शहर के नईबस्ती बक्शीपुरा, नौवागढ़ी, गुलामअलीपुरा, ढपालीपुरवा में जलभराव से पानी के बीच लोग आते-जाते दिखे। कैसरगंज, जरवलरोड, हुजूरपुर, रिसिया, विशेश्वरगंज में पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी