तराई में छाए बादल, आज हो सकती है बारिश

बहराइच तराई के मौसम का मिजाज शनिवार को फिर अचानक बदल गया। पछुआ हवा चलने के साथ आस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Mar 2019 11:01 PM (IST) Updated:Sat, 02 Mar 2019 11:01 PM (IST)
तराई में छाए बादल, आज हो सकती है बारिश
तराई में छाए बादल, आज हो सकती है बारिश

बहराइच : तराई के मौसम का मिजाज शनिवार को फिर अचानक बदल गया। पछुआ हवा चलने के साथ आसमान में बादल छाए रहे। बूंदाबांदी भी हुई। इससे एक डिग्री पारा लुढ़क गया। बदले मौसम को देखकर किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर चितित दिख रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को तेज हवाएं चलेंगी। बारिश की संभावना भी है। परिवर्तन का दूरगामी परिणाम दिख रहा है। मौसम फसलों के अनुकूल नहीं है। हालाकि किसानों को चितित होने के बजाय जरूरी एहतियात बरतें।

समुद्र तट से पश्चिमी विक्षोभ तराई के मैदानी इलाकों में सक्रिय है। आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने से पारा लुढ़क गया है। न्यूनतम पारा 10 व अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन भर पछुआ हवाएं चलती रही। पारा गिरने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। मौसम पर्यवेक्षक शंख माधव तिवारी ने बताया कि बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। पांच से 10 मिली मीटर तक बारिश हो सकती है। 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। उन्होंने बताया कि फसलों के लिहाज से मौसम बेरुख हो गया है। गेहूं को छोड़कर अन्य फसलों के लिए बारिश नुकसानदेय है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि फसलों में रोग लगने की प्रबल संभावना को देखते हुए किसानों को जरूरी दवाएं प्रयोग की सलाह दी जाती है। सोमवार से मौसम साफ रहेगा।

chat bot
आपका साथी