सुरक्षित जीवन के लिए पेड़-पौधों का होना जरूरी

आयोजित गोष्ठी में धर्मगुरु महंत विष्णुदेवाचार्य महाराज ने कहा कि बरगद और पीपल सर्वाधिक आक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। कहा कि जीवन भर वृक्ष सचे मित्र की भांति होते हैं। हम सभी को पौधारोपण अवश्य करते रहना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:35 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:35 PM (IST)
सुरक्षित जीवन के लिए पेड़-पौधों का होना जरूरी
सुरक्षित जीवन के लिए पेड़-पौधों का होना जरूरी

बहराइच : ब्लाक क्षेत्र के नगरौर में गोंडा-बहराइच मार्ग के किनारे शुक्रवार को दैनिक जागरण के आओ अच्छे पौधे रोपे अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने पीपल के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर बड़ी तादाद में आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे। समाजसेवी प्रमोद सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में धर्मगुरु महंत विष्णुदेवाचार्य महाराज ने कहा कि बरगद और पीपल सर्वाधिक आक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। कहा कि जीवन भर वृक्ष सच्चे मित्र की भांति होते हैं। हम सभी को पौधारोपण अवश्य करते रहना चाहिए। हाफिज मकबूल अहमद वारसी ने कहा, सभी लोगों को कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए, जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे। प्रमोद सिंह जादौन ने कहा कि मानव जीवन के लिए आक्सीजन का बहुत ही महत्व है। इसके लिए जरूरी है कि बरगद व पीपल के पौधे रोपें। पौधारोपण अभियान को व्यापक रूप देने और इसे प्रभावी बनाने के लिए कई सुझाव दिए। इसके लिए व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

विनोद कुमार साहू ने कहा कि वर्तमान समय में जंगल सिमटते जा रहे हैं। इसके कई दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इस्लामुद्दीन, बृजेश कुमार यादव ने कहा कि जनसहभागिता से ही पौधारोपण अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है। इस मौके पर मनीष यादव, राकेश वर्मा, राजेश यादव, किशोरी यादव, किशन सोनी, सुजीत सिंह, अजय प्रताप सिंह, संतोष यादव, रामप्रताप विश्वकर्मा मौजूद रहे।

पढ़ें अन्य खबरें..

एसएसओ ने निर्माणाधीन स्परों का किया निरीक्षण

बौंडी : महसी तहसील के गोलागंज, कायमपुर, पिपरा गांव तथा बेलहा-बेहरौली तटबंध को कटान से बचाने के लिए निर्माणाधीन स्परों का आज सुबह रामगंगा परियोजना कानपुर के एसएसओ राकेश यादव ने निरीक्षण किया। उनके साथ निचली गंगा नहर कानपुर के अधिशासी अभियंता यासीन खां भी थे। एसएसओ ने सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा व सहायक अभियंता बीबी पाल को स्पर निर्माण को मानक के अनुरूप जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी