बाड़े में घुसकर तेंदुए ने पांच भेड़ों को बनाया निवाला

महसी (बहराइच): सोमवार रात रामगांव थाना क्षेत्र के गो¨वदपुर गांव में तेंदुए ने एक घर के साम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 09:26 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:26 PM (IST)
बाड़े में घुसकर तेंदुए ने पांच भेड़ों को बनाया निवाला
बाड़े में घुसकर तेंदुए ने पांच भेड़ों को बनाया निवाला

महसी (बहराइच): सोमवार रात रामगांव थाना क्षेत्र के गो¨वदपुर गांव में तेंदुए ने एक घर के सामने बने बाड़े में घुसकर पांच भेड़ों को निवाला बना डाला। ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को भगाया। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कां¨बग शुरू की।

गो¨वदपुर गांव के रामजनम पुत्र फुलबदन ने बताया कि वे अपने घर के सामने बाड़े में भेड़ों को रखते हैं। रात में तेंदुआ बाड़े में घुसा और पांच भेड़ों को निवाला बना डाला। आहट पाकर लोग मौके पर पहुंचे। शोर मचाकर हांका लगाया। पीड़ित ने बताया कि तेंदुआ छलांग लगाते हुए झाड़ियों में जा छिपा। ग्रामीणों ने जागकर रात बिताई। सूचना पाकर वन दारोगा दीपक ¨सह, वनरक्षक प्रताप राना, आसिफ अली के साथ गांव पहुंचे। कां¨बग शुरू की। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन कर्मियों की टीम को लगाया गया है। ¨पजड़ा भी लगाया गया है। ग्रामीणों को एहतियात बरतने की अपील की गई है। तेंदुए को पकड़ने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

डीके ¨सह, क्षेत्रीय वनाधिकारी

chat bot
आपका साथी