मेडिकल कॉलेज में मौत के 24 घंटे बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव

चिकित्सक समेत 33 नए लोग मिले संक्रमित 52 की हो चुकी मौत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:01 AM (IST)
मेडिकल कॉलेज में मौत के 24 घंटे बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव
मेडिकल कॉलेज में मौत के 24 घंटे बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव

संसू, बहराइच : जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 52 पहुंच गया है। मेडिकल कॉलेज में कोरोना के लक्षण दिखने पर भर्ती अधेड़ की मौत के 24 घंटे बाद शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सक समेत 33 नए लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 3154 पहुंच गई है।

सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि लक्षण दिखने पर 82 वर्षीय अधेड़ को जिला अस्पताल के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया था। एक दिन पहले उसकी मौत हो गई। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मृतक के संपर्क में आने वाले परिवारजनों के सैंपल भरे जाएंगे। 24 घंटे में हुई संदिग्धों की जांच में 33 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक भी शामिल है। अब तक 1179 लोग कोरोना की जंग जीतकर घर पहुंच गए हैं। 1923 एक्टिव केस हैं। इनमें 1400 लोग होम आइसोलेशन में रखा गया है। अन्य का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी