नो इंट्री में अनाधिकृत वाहनों पर पाबंदी बेअसर

पुलिस ड्यूटी रहती मुस्तैद फिर फर्राटा भर रहे अनाधिकृत वाहन चित्र परिचय 0

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:04 AM (IST)
नो इंट्री में अनाधिकृत वाहनों पर पाबंदी बेअसर
नो इंट्री में अनाधिकृत वाहनों पर पाबंदी बेअसर

संसू, बहराइच : शहर में नो इंट्री का आदेश बेअसर साबित हो रहा है। बीच आबादी चल रही फैक्ट्रियों के वाहन या फिर अवैध स्टैंड पर सवारियां भरने वाली बसें दिनभर शहरी क्षेत्र में फर्राटे भरते देख जा सकते हैं। नो इंट्री में प्रवेश के लिए संचालकों की ओर से हर माह मोटी रकम दी जाती है। ड्यूटी पर लगे कर्मियों को ऐसे वाहनों की सूची दे दी जाती है, जिन्हें नो इंट्री में प्रवेश देना होता है।

शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए सुबह नौ से रात नौ बजे यानी 12 घंटे बड़े व माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है। जिससे जाम की झाम से शहर के लोगों को राहत मिले। स्कूली बच्चों को निकलने व हादसों को रोका जा सके। बावजूद इसके शहरी क्षेत्र में अनाधिकृत वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी नहीं लग पा रही है। धड़ल्ले से वाहन शहर के मुख्य चौक-चौराहों से गुजरते देखे जा रहे हैं। वजह शहर के नो इंट्री क्षेत्र में लगभग 18 छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। इन फैक्ट्रियों से सामान की ढुलाई के लिए हर रोज 24 से 30 वाहनों का आवागमन दिन में रहता है। कुछ प्राइवेट बसें गैर प्रदेशों के लिए सवारियों को ले जाने के लिए शहरी क्षेत्र में प्रवेश करती हैं। हालाकि शुल्क देने वाले वाहनों को ही नो इंट्री में प्रवेश की अनुमति रहती है। रविवार को भी ऐसे कई वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र में फर्राटा भरते दिखे। ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मी भी पास देखकर उन्हें हाथ हिलाते दिखे। यह हाल तब है जब एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर नो इंट्री में वाहनों के प्रवेश पर सख्त चेतावनी दे चुके हैं।

-----------------

chat bot
आपका साथी