हजरत अली असगर की याद में निकला गहवारा

बहराइच : दसवीं मुहर्रम को कर्बला के मैदान में शहीद होने वाले छह माह के अली असगर अलैहिस्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 12:17 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 12:17 AM (IST)
हजरत अली असगर की याद में निकला गहवारा
हजरत अली असगर की याद में निकला गहवारा

बहराइच : दसवीं मुहर्रम को कर्बला के मैदान में शहीद होने वाले छह माह के अली असगर अलैहिस्सलाम की याद में यौमे आशूरा के दिन गहवारा-ए-हजरत अली असगर का जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद सैय्यदबाड़ा से निकाले गए जुलूस में कमां व जंजीर का मातम देर शाम तक होता रहा।

फिदा अब्बास ने बताया कि जैसे ही दुलदुल का जुलूस सैय्यदबाड़ा पहुंचा तो यहां शिया जामा मस्जिद से हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के छह माह के बेटे हजरत अली असगर की याद में गहवारा (झूला) का जुलूस निकाला गया। गहवारा की जियारत करने के लिए मस्जिद से लेकर इमामबाड़ा नवाब साहब तक बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कर्बला में तीनों अंजुमनों ने अलविदाई नौहे पढ़े और जुलूस का समापन हुआ।

chat bot
आपका साथी