महिला सिपाही ने पुलिस कर्मियों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

पीड़िता व अन्य तीन आरोपित सिपाहियों का तबादला गैर जिला कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:21 PM (IST)
महिला सिपाही ने पुलिस कर्मियों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
महिला सिपाही ने पुलिस कर्मियों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

संसू, बहाइच : मनचलों को सबक सिखाने के लिए शासन के आदेश पर एंटीरोमियो टीम गठित की गई। इसमें महिला सिपाही व दारोगा भी शामिल हैं, लेकिन जिले के एक थाने पर तैनात महिला सिपाही से ही साथी पुलिस कर्मियों ने छेड़छाड़ की। मामले में आरोपित पुलिस कर्मियों समेत चार का गैर जिला तबादला कर दिया गया।

शहर से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक थाने में तैनात महिला पुलिस कर्मी मेस में गई थी। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद साथी पुलिस कर्मियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इसकी शिकायत पीड़िता ने एसपी से की। एसपी डॉ.विपिन कुमार मिश्र ने मामले की जांच कराई। महिला आरक्षी से छेड़छाड़ की घटना से जहां पुलिस महकमे की किरकिरी हो रही है। इस बात की चर्चा चौराहे पर आम हो रही है कि जब महिला आरक्षी ही सुरक्षित नहीं तो स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्राएं व बाजार जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा कैसे होगी।

chat bot
आपका साथी