व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिक से हो निदान : कंछल

चीन से आयातित सामानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:53 PM (IST)
व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिक से हो निदान : कंछल
व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिक से हो निदान : कंछल

संसू, बहराइच : उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल रविवार को बहराइच पहुंचे। सिविल लाइन स्थित मंडल के महामंत्री रामेंद्र देव के आवास पर व्यापारियों संग बैठक की। उन्होंने चाइनीज सामानों के बहिष्कार व स्वदेशी समानों की खरीद-बिक्री की व्यापारियों से अपील की। साथ ही अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से निदान का भी हवाला दिया।

कंछल ने कहा कि लॉकडाउन में व्यापारियों के बिजली बिल, बैंक ब्याज, रोड टैक्स, माफ किया जाना चाहिए। इसके अलावा लाइसेंस नवीनीकरण और रिटर्न में देरी पर ब्याज व जुर्माना न लगाया जाए। उन्होंने कहा कि देशहित में व्यापारियों को भी चाइनीज सामानों से परहेज करना चाहिए। इस मौके पर भगवान दास, राकेश मित्तल ,कौशलेंद्र शुक्ला,कालिका प्रसाद गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी