तेंदुए ने पांच मवेशियों को बनाया निवाला, खौफ

तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए दो थर्माेसेंसर कैमरे चित्र परिचय - 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:42 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:08 AM (IST)
तेंदुए ने पांच मवेशियों को बनाया निवाला, खौफ
तेंदुए ने पांच मवेशियों को बनाया निवाला, खौफ

संसू, बिछिया(बहराइच) : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के आंबा और विशुनापुर में गुरुवार की रात तेंदुए ने ताबड़तोड़ हमला कर पांच मवेशियों को निवाला बना लिया। बढ़ते हमले को देखते हुए वन विभाग व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम गांव में पहुंच गई। तेंदुए की गतिविधियों को जानने के लिए दो थर्मोसेंसर कैमरे लगाए गए हैं।

कतर्नियाघाट रेंज के आंबा व विशुनापुर में पिछले कई दिनों से तेंदुआ मवेशियों का काल बना हुआ है। ताबड़तोड़ हमले से ग्रामीणों में दहशत है। 10 दिनों में आठ मवेशियों को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। विशुनापुर गांव में एक ही रात तेंदुए ने गांव में घुसकर तीन घरों में पांच मवेशियों को अपना शिकार बनाया। गांव की पहरानी की दो, बिदू की एक, चंदरी व लहनू की एक-एक बकरियों को निवाला बना लिया। एक ही रात पांच मवेशियों को निवाला बनाने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर वन व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम हरकत में आई। प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह व परियोजना अधिकारी दबीर हसन के निर्देश पर शुक्रवार को विशुनापुर गांव में जंगल से सटे रामसेवक के खेत में दो थर्मोसेंसर कैमरे लगाए गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कैमरे से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोंदूराम, ग्राम प्रधान राजेश दूबे, वनरक्षक यमुना विश्वकर्मा, फील्ड सहायक मंसूर अली व अकबर अली मौके पर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी