जमीन पैमाइश के दौरान हुए विवाद में ग्राम प्रधान पर मुकदमा

संसू, मिहीपुरवा(बहराइच) : मिहीपुरवा ब्लॉक के संगवा गांव में पैमाइश के दौरान महिला ग्राम प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:25 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:25 PM (IST)
जमीन पैमाइश के दौरान हुए विवाद में ग्राम प्रधान पर मुकदमा
जमीन पैमाइश के दौरान हुए विवाद में ग्राम प्रधान पर मुकदमा

संसू, मिहीपुरवा(बहराइच) : मिहीपुरवा ब्लॉक के संगवा गांव में पैमाइश के दौरान महिला ग्राम प्रधान व लेखपाल के बीच हुई कहासुनी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्राम प्रधान व लेखपाल संघ आमने-सामने आ गए हैं। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सात जनवरी को गांव में शौचालय निर्माण के लिए जमीन की पैमाइश करने लेखपाल मैकू लाल गए हुए थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान माया देवी से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मुकदमा दर्ज करने को लेकर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। लेखपाल संघ की ओर से मुकदमा न दर्ज करने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। मंगलवार को पुलिस ने लेखपाल मैकू लाल की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ मोतीपुर हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान की ओर से मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। प्रधान संघ अध्यक्ष माया देवी ने बताया कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहसीलदार को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी