संकल्प दिवस के रूप में मनी इंदिरा की जयंती

बहराइच: सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का 101 वीं जयंती संकल्प दिवस के रूप में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:59 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:59 PM (IST)
संकल्प दिवस के रूप में मनी इंदिरा की जयंती
संकल्प दिवस के रूप में मनी इंदिरा की जयंती

बहराइच: सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का 101 वीं जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस सभागार में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव भगतराम मिश्र रहे। वक्ताओं ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि उनके बताए गए मार्ग पर चलकर देश की जनता का विश्वास जीतकर पार्टी को मजबूत किया जा सकता है।

जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष कलीम खां ने कहा कि पूर्व पीएम की इच्छाशक्ति व संकल्प को आत्मसात कर लोगों के बीच जाएं। जनता की समस्याओं को दूर कराने में मदद करें। मुकुंद जी शुक्ल शेरा ने कहा कि इंदिरा की तरह त्वरित निर्णय लेने की आदत डालें। क्षमता को विकसित कर मजबूत कदम बढ़ाएं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शेख जकारिया शेखू ने इंदिरा जी की सार्थकता पर बल दिया। कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ ने मटेरा कैंप कार्यालय पर विचार गोष्ठी की गई। मंडल प्रभारी जिमींदार अंसारी ने का कि भारत की एकता व अखंडता के लिए पूर्व पीएम संघर्षशील रहीं। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने शहर के मुहल्ला बक्शीपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया। पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष विनय ¨सह ने कहा कि प्रियदर्शनी ने देश हित में अपने प्राणों तक को न्योछावर कर दिए। इस मौके पर सुनील कुमार ¨सह, लाल बहादुर तिवारी, खालिद, दीना पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी