प्रदर्शन कर होमगार्ड जवानों ने कटोरा लेकर मांगी भीख

संसूबहराइच शासन ने प्रदेश में 41519 होमगार्ड की सेवा समाप्त करने का फरमान सुनाया गया है। शासनादेश की जद में जिले में लगभग 700 से अधिक होमगार्ड आए हैं। नौकरी छिनने से आक्रोशित होमगार्ड शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। पहले कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। उसके बाद हाथों में कटोरा लेकर शहरभर में भीख मांगी। इस दौरान जुलूस निकालकर शासन के फरमान को तुगलकी बताया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:37 PM (IST)
प्रदर्शन कर होमगार्ड जवानों ने कटोरा लेकर मांगी भीख
प्रदर्शन कर होमगार्ड जवानों ने कटोरा लेकर मांगी भीख

संसू,बहराइच : प्रदेश में 41519 होमगार्ड की सेवा समाप्त करने के फरमान से होमगार्ड जवानों में आक्रोश है। इस आदेश की जद में जिले के लगभग 700 से अधिक होमगार्ड आ रहे हैं। नौकरी छिनने से आक्रोशित होमगार्ड शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। पहले कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इसके बाद हाथों में कटोरा लेकर शहर भर में भीख मांगी। इस दौरान जुलूस निकाल कर शासन के फरमान को तुगलकी बताया।

उप्र होमगा‌र्ड्स अवैतनिक अधिकारी और कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले होमगार्ड कलक्ट्रेट स्थित ध्रना स्थल पर एकत्र हुए। होमगार्डो ने कहा कि शासन ने कुछ दिन पहले उनका वेतन बढ़ाए जाने के संकेत दिए थे, लेकिन दीपावली से पहले उनकी नौकरी छीन ली गई। एक झटके में सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी पर प्रहार किया गया है। होमगा‌र्ड्स को पुलिस चौकी, थानों और अनेक स्थानों पर तैनात किया जाता है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हीरालाल भाष्कर ने कहा कि सरकार का यह फैसला सही नहीं है। प्रदेश सरकार होमगार्ड का रोजगार छीनने में लगी है। होमगार्ड 12 घंटे तक की ड्यूटी करते हैं। सरकार के शासनादेश का विरोध कर आंदोलन किया जाएगा। होमगार्ड माल कचहरी से नगर कोतवाली, घंटाघर, पीपल चौराहा पर भीख मांगते हुए निकले। कहीं लोगों ने उनके कटोरों में पैसे डाले तो किसी ने फल डाल दिए। इसके बाद सभी होमगार्ड कचहरी में धरने पर बैठ गए। मुख्समंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।

chat bot
आपका साथी