एसएसबी 42वीं वाहिनी बनी हॉकी प्रतियोगिता की चैंपियन

अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता चित्र परिचय - 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:40 PM (IST)
एसएसबी 42वीं वाहिनी बनी हॉकी प्रतियोगिता की चैंपियन
एसएसबी 42वीं वाहिनी बनी हॉकी प्रतियोगिता की चैंपियन

संसू, नानपारा(बहराइच) : एसएसबी मुख्यालय अगैया में दो दिवसीय अंतरवाहिनी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 42वीं वाहिनी की टीम ने प्रतियोगिता के चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।

प्रतियोगिता में एसएसबी के 3वीं, 42वीं, 59वीं व 62वीं वाहिनी की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मुकाबले में 3वीं वाहिनी ने 59वीं वाहिनी को 9-1 गोल से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में 42वीं वाहिनी की टीम ने 62वीं वाहिनी को 9-0 के अंतर से हराया। फाइनल मुकाबले में 42वीं वाहिनी ने 3वीं वाहिनी को 4-1 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। कमांडेंट सतीश कुमार शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों की हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। एसएसबी के जवानों के लिए खेल तनाव से मुक्त रहने का विशेष माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्रीय मुख्यालय लखीमपुर के लिए टीम का चयन करना था। 22 व 23 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी व गोरखपुर के बीच मुकाबला होगा। इसमें सीमांत मुख्यालय लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता के लिए 16 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में रामनरेश को बेस्ट स्कोरर, शैलेंद्र त्रिपाठी को बेस्ट गोल कीपर, सूरज कुमार को बाल कीपर चुना गया। रंजीत कुमार, संदीप कुमार, पंकज नाथ शर्मा, हरकिदर पाल, केडी कांबले, जेके त्रिपाठी, महेंद्र कुमार, इमरान अंसारी समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी