सीमा पर हाई अलर्ट, डॉग स्क्वायड से जांची जा रही सुरक्षा

-रात में नाइट विजन कैमरों से लैस होकर एसएसबी कर रही गश्त

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:19 PM (IST)
सीमा पर हाई अलर्ट, डॉग स्क्वायड से जांची जा रही सुरक्षा
सीमा पर हाई अलर्ट, डॉग स्क्वायड से जांची जा रही सुरक्षा

संसू, बहराइच : स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट कर दिया गया है। एसएसबी के अलावा सुरक्षा एजेंसियां देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के मंसूबे पर पानी फेरने के लिए चौकस हैं। सीमा से जुड़े सभी रास्तों पर गश्त बढ़ा दी गई है। नाइट विजन कैमरे से लैस एसएसबी जवान सुरक्षा में जुटे हुए हैं। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि इंडो-नेपाल बार्डर सदैव संवेदनशील रहा है। इस बार्डर पर कई बार आतंकी भी पकड़े जा चुके हैं। इन घटनाओं को देखते हुए सीमा पर पुलिस व एसएसबी के जवान चौकसी बरत रहे हैं। महिला जवान भी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं। सीसी कैमरों से नेपाल से आने वाले लोगों की निगहबानी की जा रही है। रात में एसएसबी के जवान नाइट विजन कैमरों से अराजक तत्वों पर पैनी नजर रख रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में सघन चेकिग अभियान भी चलाया गया। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल व अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी