हर चार घंटे में किशोर-किशोरियों को दें पौष्टिक आहार

किशोर स्वास्थ्य मंच में दिए गए स्वास्थ्य टिप्स चित्र परिचय - 22बीआरएच 19 व 24 में फोटो है। जागरण टीम बहराइच जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन हुआ। इसमें किशोर व किशोरियों को सेहतमंद रहने के तरीके बताए गए। हर चार घंटे में पौष्टिक आहार लेने की भी सलाह दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 24 Aug 2019 06:24 AM (IST)
हर चार घंटे में किशोर-किशोरियों को दें पौष्टिक आहार
हर चार घंटे में किशोर-किशोरियों को दें पौष्टिक आहार

जागरण टीम, बहराइच : जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गुरुवार को किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन हुआ। इसमें किशोर व किशोरियों को सेहतमंद रहने के तरीके बताए गए। हर चार घंटे में पौष्टिक आहार लेने की भी सलाह दी गई।

गुरुवार को शहर के तारा महिला इंटर कॉलेज में किशोर व किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच हुई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की नोडल अधिकारी संगीता भारती ने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। प्रधानाचार्या सरिता अग्रवाल, सुरेश मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे। कैसरगंज : हुकुम सिंह इंटर कॉलेज कैसरगंज में सीएचसी अधीक्षक डॉ.एनके सिंह ने कहा कि किशोर व किशोरियों के लिए सुबह का नाश्ता भी जरूरी है। यह उनके मानसिक व शारीरिक विकास पर भी असर डालता है, इसलिए समय-समय पर पौष्टिक आहार लेना चाहिए। डॉ.जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि एसआरएस सर्वेक्षण के अनुसार जिले की 90.9 फीसद किशोरियां खून की कमी से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि एनीमिया से बचने के लिए व प्रोटीन युक्त भोजन किशोरियों के लिए भी आवश्यक है। डॉ.तैयबा ने भी किशोरियों को मासिक धर्म में आने वाली समस्याओं के निराकरण की जानकारी दी। रंगोली, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। किशोरियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर नैनसी यज्ञसैनी, मनिका गुप्ता, प्रधानाचार्य तेज नरायन, किरन बैस, नंदलाल गुप्ता, अंजली श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे। नवाबगंज : जवाहर इंटर कॉलेज नवाबगंज में डॉ.हुमैरा ने किशोर व किशोरियों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। छात्र-छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांची गई। इसके अलावा लंबाई भी नापा गया। स्वास्थ्य संबंधी प्रतियोगिता में अल्पना वर्मा, अकसा शफीक, रूपाली पाठक, सपना सिंह, नंदिनी, दिनेश विश्वकर्मा, नफीस अहमद व सलीम अहमद को सम्मानित किया गया। डॉ.वीरेंद्र, डॉ.शाहीन, प्रधानाचार्य जेपी वर्मा, डॉ.गौरव, रामकुमार यादव, कृष्ण कुमार तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी