मंत्री ने किया अस्पतालों का निरीक्षण, व्यवस्था से दिखे संतुष्ट

बहराइच स्वास्थ्य मंत्री ने प्रवासियों की होम क्वारंटाइन की स्थिति सैनिटाइजर मास्क ग्लव्स की उपलब्धता के बारे में सीएमओ एवं सीएमएस से पूछा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 11:59 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:09 AM (IST)
मंत्री ने किया अस्पतालों का निरीक्षण, व्यवस्था से दिखे संतुष्ट
मंत्री ने किया अस्पतालों का निरीक्षण, व्यवस्था से दिखे संतुष्ट

बहराइच : कोविड-19 के मद्देनजर चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह शनिवार को यहां पहुंचे और व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। जिले में प्रवेश के बाद सबसे पहले कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला चिकित्सालय पहुंचकर आइसोलेशन वार्ड का जायजा लिया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यहां की चिकित्सा व्यवस्था पर संतोष जताया। नोएडा में महिला को इलाज न मिल पाने तथा जिले के सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस करने का मसला उठाया जाने पर जांच का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान परदेशी मजदूरों की स्क्रीनिग, होम क्वारंटाइन की संख्या तथा सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स की उपलब्धता के बारे में सीएमओ एवं सीएमएस से पूछा। इसके बाद कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के आवास पर जाकर भोजन किया। इस दौरान डाक बंगले में गार्ड ऑफ ऑनर देने की व्यवस्था की गई थी, जहां वह नहीं गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शंभु कुमार भी मौजूद रहे।

कैसरगंज संवादसूत्र के मुताबिक मंत्री ने सीएचसी के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। लगभग साढ़े 10 बजे सीएचसी पहुंचे मंत्री ने महिला अस्पताल के ओपीडी, उपस्थिति पंजिका, ओपीडी पंजिका का निरीक्षण किया। प्रसव के बारे में सीएमओ डॉ.सुरेश कुमार सिंह से जानकारी ली। उन्होंने तीमारदारों से सेवाओं की हकीकत जानी। सीएचसी अधीक्षक डॉ.एनके सिंह भी थे। उन्होंने डॉ.शिशिर, डॉ.जुहेर काजमी, डॉ.एसके सिंह से पीपीइ किट मिलने के बारे में जानकारी ली। इस दौरान टीकों के कोल्ड चेन का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी