पशु आरोग्य मेले में 244 पशुओं की जांची सेहत

महसी (बहराइच) : गुरुवार को महसी के उदवापुर में पं. दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन कि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 12:03 AM (IST)
पशु आरोग्य मेले में 244 पशुओं की जांची सेहत
पशु आरोग्य मेले में 244 पशुओं की जांची सेहत

महसी (बहराइच) : गुरुवार को महसी के उदवापुर में पं. दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न रोगों के 244 पशुओं का इलाज किया गया। मुख्य अतिथि हियुवा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव ¨सह रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने गौपूजन, दीप प्रज्वलन व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में लगने वाला पशु आरोग्य मेला पशुपालकों के लिए बेहद लाभकारी है। 151 बड़े व 93 छोटे पाशुओं का इलाज किया गया। सीवीओ डॉ.बलवंत ¨सह ने कहा पशुपालकों से अपील की कि वे रोगों से बचाने के लिए अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं। इस मौके पर डॉ. अनिरुद्ध ¨सह, डॉ. शैलेंद्र वर्मा, डॉ. अशोक वर्मा, डॉ. धीरज वर्मा, नत्थू ¨सह, अवधेश कुमार, पवन कुमार, शिवनंदन शुक्ला, राम सकल, राम मूरत आजाद समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी