आस्था के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, किया हवन-पूजन

भक्तों ने बांटा प्रसाद गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद रामायण पाठ व भंडारे में शामिल हुए सहकारिता मंत्री

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:23 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:23 PM (IST)
आस्था के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, किया हवन-पूजन
आस्था के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, किया हवन-पूजन

बहराइच : गुरु पूर्णिमा पर्व शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर लोक मंगल की कामना की। गुरुपूजन भी हुआ। रामायण पाठ व भंडारा का भी आयोजन किया गया।

शहर के श्रीसिद्धनाथ मंदिर में महामंडलेश्वर रवि गिरिजी महाराज की अगुवाई में पूजन-अर्चन हुआ। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में गुरु का सबसे बड़ा महत्व है। गुरु का सम्मान सभी को करना चाहिए। उनके अनुयायियों ने भी उनका पूजन किया। उन्होंने अपने गुरु श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मार्गदर्शन में भंडारा भी आयोजित हुआ। यहां संत किशोर गिरि, हृदेश गिरि, उमा गिरि, श्रद्धालुओं में अशोक जायसवाल, राधारमण यज्ञसैनी, ऋषभ तिवारी, रामकिशोर गुप्त, संजय जायसवाल आदि ने गुरुपूजन किया। इसके अलावा मरीमाता मंदिर, संघारणी मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।

चित्तौरा ब्लाक के बेरिया मंदिर, शहर के छोटी बेरिया, रिसिया के विश्राम घाट में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान-दान किया। मंदिर में पूजन-अर्चन कर खुशहाली की कामना की। शहर के काजीकटरा स्थित गायत्री शक्तिपीठ में हवन-यज्ञ हुआ।

गजाधरपुर : मनकामेश्वर मंदिर प्रबंधक नाना बाबा ने अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन किया। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने महंत रामकिशोर दास की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भुवनेश कुमार, राजू, सोनू, रामबचन सोनी, रामू, रिकू, जगदीश, जियालाल व महंत मोरजध्व दास ने अंगवस्त्र देकर मंत्री को सम्मानित किया। मुर्तिहा : क्षेत्र में लोगों ने स्नान ध्यान कर गुरू की पूजा की। भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।

कैसरगंज : परसेंडी स्थित माता भगवती कुंज गायत्री आश्रम में गायत्री महायज्ञ हुआ। महसी तहसील के चिरईपुरवा गांव में लक्ष्मीकांत शुक्ल के आवास पर पूर्णिमा कार्यक्रम आयोजित हुआ। मिहींपुरवा, रुपईडीहा, जरवल, नवाबगंज, बाबागंज, शिवपुर, गायघाट, पयागपुर, विशेश्वरगंज, खुटेहना, फखरपुर, जरवलरोड, जरवल क्षेत्र में भी पर्व मनाया गया।

गुरु पूर्णिमा पर हुआ संतों का सम्मान

घसियारीपुरा स्थित श्रीमैदानी बाबा मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री वंदना व पूजन से हुई। गुरु वंदना एवं सत्यनारायण की कथा के साथ हवन किया गया। श्री मैदानी बाबा मां गायत्री सेवा समिति के तत्वावधान में टीका और माला पहना कर संतों का सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष आरपीएन श्रीवास्तव, राधेश्याम श्रीवास्तव, अभिषेक द्विवेदी, शिवपूजन वर्मा, राजन श्रीवास्तव, आलोक गुप्त, मिथिलेश श्रीवास्तव, सत्या श्रीवास्तव, संपूर्णा श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी, नीलम वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी