जलस्तर स्थिर होने से रुका बाढ़ का पानी

खेतों में पानी रुकने से फसलों के सड़ने का खतरा बढ़ा बौंडी के पिपरी गांव में कटान जारी 11 सेंटीमीटर एल्गिन ब्रिज पर लाल निशान से ऊपर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:37 PM (IST)
जलस्तर स्थिर होने से रुका बाढ़ का पानी
जलस्तर स्थिर होने से रुका बाढ़ का पानी

बहराइच: जिले के तीनों बैराजों से शनिवार को तीन लाख छह हजार 990 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बावजूद इसके, जलस्तर स्थिर है। इससे घाघरा के तटवर्ती गांवों की फसलें, खेत-खलिहान में बाढ़ का पानी बढ़ना रुक गया है। सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर लाल निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 106.186 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां घाघरा लाल निशान से 11 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर स्थिर है।

घूरदेवी स्पर पर घाघरा का जलस्तर लाल निशान 112.135 मीटर के सापेक्ष 111.590 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां 52 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता बीबी पाल ने बताया कि शनिवार की सुबह आठ बजे शारदा बैराज से एक लाख 57 हजार 290, गिरिजापुरी बैराज से एक लाख 46 हजार 169 व सरयू बैराज से तीन हजार 531 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

महसी तहसील के निचले गांवों जर्मापुर, कायमपुर, जोगापुरवा, रानीबाग, कुट्टीबाग, छत्तरपुरवा आदि गांवों में बाढ़ का पानी रुक गया है। ग्रामीणों रमेश तिवारी, अरविद कुमार, अशोक कुमार, राकेश का कहना है कि खेतों में बाढ़ का पानी रुक जाने से फसलों के सड़ने का खतरा बढ़ गया है। बौंडी के पिपरी गांव में कटान जारी है। गांव स्थित पिपरी किला का अधिकांश हिस्सा व महेश कुमार का मकान धारा में समाहित हो चुका है।

एसडीएम ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

बौंडी: एसडीएम महसी एसएन त्रिपाठी व तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने शनिवार को महसी तहसील के बाढ़ प्रभावित सिलौटा, बौंडी, रानीबाग, तरापुरवा गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने को मुस्तैद है।

जिले की नदियों का जलस्तर

नदी-बैराज-लाल निशान-जलस्तर

घाघरा- एल्गिन ब्रिज-106.07-106.186

घाघरा-घूरदेवी-112.135-111.610

घाघरा-गिरजापुरी-136.80-135.50

सरयू-गोपिया-133.55-130.40

शारदा-शारदा-135.15-135.25

(जलस्तर मीटर में है)

chat bot
आपका साथी