घाघरा का जलस्तर बढ़ने से सकते में तटवर्ती ग्रामीण

तीनों बैराजों से छोड़ा गया 1.63 लाख क्यूसेक पानी चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 10:11 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 10:11 PM (IST)
घाघरा का जलस्तर बढ़ने से सकते में तटवर्ती ग्रामीण
घाघरा का जलस्तर बढ़ने से सकते में तटवर्ती ग्रामीण

बहराइच : मानसूनी बारिश के कारण बैराजों से पानी छोड़े जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। तीनों बैराजों से बुधवार को एक लाख 63 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नतीजतन घाघरा का जलस्तर चार सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

जलस्तर बढ़ने से घाघरा के तटवर्ती ग्रामीण बाढ़ की आशंका से सकते में हैं। तहसील प्रशासन अभी बाढ़ की स्थिति से इंकार कर रहा है। सायं चार बजे घूरदेवी स्पर पर घाघरा का जलस्तर 112.135 मीटर के सापेक्ष 110.480 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

यहां नदी लाल निशान से 1.65 मीटर नीचे बह रही है। बीते 24 घंटे में जलस्तर 96 सेंटीमीटर बढ़ा है। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार को शारदा बैराज से 24 हजार 400, गिरिजापुरी बैराज से एक लाख 20 हजार 424 व गोपिया बैराज से 18 हजार 262 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

उप जिलाधिकारी महसी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि तहसील क्षेत्र के बौंडी, गोलागंज व पिपरा गांवों में घाघरा की स्थिति देखी गई। अभी बाढ़ की आशंका नहीं है। बावजूद इसके, आपदा प्रबंधन के लिए तहसील प्रशासन की तैयारियां चाक-चौबंद हैं।

जिले की नदियों का जलस्तर नदी बैराज लाल निशान जलस्तर

घाघरा गिरजापुरी 136.80 135.15

घाघरा एल्गिन 106.07 105.596

घाघरा घूरदेवी 112.135 110.480

सरयू गोपिया 133.50 132.05

शारदा शारदा 135.49 134.55

chat bot
आपका साथी