राष्ट्रभक्ति का चढ़ा खुमार, तिरंगे से सजा बाजार

सुबह प्रभातफेरी से शुरू होगा आजादी का जश्न तराई की आबोहवा में गूंजेंगे देशभक्ति के तराने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:21 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:21 PM (IST)
राष्ट्रभक्ति का चढ़ा खुमार, तिरंगे से सजा बाजार
राष्ट्रभक्ति का चढ़ा खुमार, तिरंगे से सजा बाजार

बहराइच : जिले में गणतंत्र दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह जीआइसी मैदान से एनसीसी कैडेट्स की रैली निकलने के साथ ही आजादी के जश्न का दौर शुरू हो जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बाजार भी तिरंगे से सज गए हैं। राष्ट्रभक्ति के धुन में हर कोई मगन हो गया है। कलेक्ट्रेट व विकास भवन को रंग-बिरंगी झालरों में सजाया गया है। सुबह आठ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ देशभक्ति का तराना गूंजने लगेगा।

72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी निजी व सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कोरोना प्रोटोकॉल के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। शारीरिक दूरी का पालन कराना भी अनिवार्य होगा। एनसीसी कैडेट्स की ओर से रैली निकाली जाएगी। शहर के मुख्य चौक-चौराहों से होते हुए रैली नगरपालिका परिषद पहुंचकर समाप्त होगी। सुबह साढ़े आठ बजे सरकारी भवनों पर झंडारोहण किया जाएगा। नौ बजे कलेक्ट्रेट में स्थित शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। 10 बजे शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान होगा। दोपहर तीन बजे से विभिन्न विभागों की ओर से झांकियां निकाली जाएंगी। तिरंगा झंडा, कैप व रिबन खरीदने में जुटे रहे बच्चे

गणतंत्र दिवस पर बाजारों में गणतंत्र दिवस का खुमार छाया रहा। चौक-चौराहों पर तिरंगा झंडा खरीदने के लिए बच्चे जुटे रहे। तिरंगे के रंगों वाली टोपी, रिबन की मांग ज्यादा रही। दुकानदारों ने भी मुंह मांगा दाम वसूले।

परेड में दिखेगी राष्ट्रसेवा की झलक

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर पुलिस जवानों की ओर से परेड आयोजित किया जाएगा। परेड के माध्यम से अनुशासन, सुरक्षा व राष्ट्रसेवा की झलक दिखेगी। पुलिस की कई टोलियां लोगों के बीच साहस का प्रदर्शन करेंगी। एसपी डॉ.विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि परेड की सलामी सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा लेंगे।

chat bot
आपका साथी