एकात्मवाद के प्रणेता थे पंडित दीन दयाल उपाध्याय: भाजपा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों ने 815 बूथों पर आयोजित किए विविध कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:01 AM (IST)
एकात्मवाद के प्रणेता थे पंडित दीन दयाल उपाध्याय: भाजपा
एकात्मवाद के प्रणेता थे पंडित दीन दयाल उपाध्याय: भाजपा

जासं, श्रावस्ती: जिले में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपाइयों ने जिले के 815 बूथों पर जयंती मनाई। इसमें जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों सहित सभी बूथ अध्यक्षों द्वारा अपने बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शुक्रवार को सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों व बूथ कार्यसमिति के सदस्यों द्वारा पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। बूथ अध्यक्षों के अलावा जिले के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारियों, प्रदेश परिषद सदस्यों को अलग से तीन-तीन बूथों का आवंटित किये गए। इसके तहत जिला अध्यक्ष संजय कैराती व जिला महामन्त्री दिवाकर शुक्ला, चन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा लक्ष्मण नगर व प्रह्लादा सेक्टर पर आवंटित तीन-तीन बूथों पर जाकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि की । जिलाध्यक्ष कैराती ने कहा कि आज अवध क्षेत्र के 33464 बूथों के साथ जिले के 815 बूथों पर भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जा रही है। पंडित दीन दयाल उपाधयाय एक दार्शनिक, राजनीतिक व समावेशी विचारधारा के समर्थक थे। वह एकात्मवाद व अंत्योदय के प्रणेता थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा द्वारा आवंटित बूथ भिखारीपुर मसढी, दंदौली प्रथम व द्वितीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहाकि भाजपा ने सदैव गरीब, पिछड़े, शोषित, वंचित, मजदुर, किसान के लिए कार्य करती है। अभी हाल ही में भाजपा किसान बिल लाई है जो दोनों सदनों में पास हुआ। उसके बारे में विरोधी दल अफवाह फैला रहे हैं कि यह बिल किसान हितकारी नहीं है जबकि इस बिल के द्वारा आ•ादी के बाद पहली बार अपनी उपज को बेचने, सही दामों पर चर्चा करने और अपनी शर्तों पर संबंधित फर्मों को अपनी उपज बेचने की आ•ादी मिली है। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पाण्डेय द्वारा इकौना देहात के बूथ संख्या 311 ,312,314 पं दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्यक्ष प्रखर मौलिक राष्ट्रीय चितक अर्थशास्त्री मानव दर्शन के प्रणेता व भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में समाज के पिछड़े, वंचित व आदिवासी समाज के लिए बहुत से कार्य किए। प्रदेश परिषद सदस्य शंकर दयाल पाण्डेय, उदय प्रकाश त्रिपाठी, अजय वर्मा, गिरीश तिवारी, रणबीर सिंह, महेश मिश्रा ओम, प्रह्लाद शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमन सिंह, अनिल मिश्रा, पूजा पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, रामचरण गुप्ता के अलावा सभी मंडल अध्यक्षों द्वारा जयंती मनाई गई।

chat bot
आपका साथी