बाड़ लगाकर मवेशियों से करें फसलों की सुरक्षा

वर्तमान दौर में बेसहारा मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:58 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:58 PM (IST)
बाड़ लगाकर मवेशियों से करें फसलों की सुरक्षा
बाड़ लगाकर मवेशियों से करें फसलों की सुरक्षा

संसू, बहराइच : दैनिक जागरण कार्यालय में बुधवार को प्रश्न-पहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फसल अनुसंधान केंद्र के पूर्व प्रभारी कृषि विज्ञानी डॉ. एमवी सिंह कार्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने खेती-किसानी से जुड़ी नवीन तकनीकों, खरपतवार निवारण समेत किसानों की तमाम समस्याओं का मोबाइल फोन से निदान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में बेसहारा मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बचाव के लिए कीटनाशकों का प्रयोग मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसी दशा में बाड़ लगाकर फसलों की सुरक्षा करें। सवाल : खरीफ की फसलों को बेसहारा मवेशियों से बचाने के लिए कोई कीटनाशक हो तो बताएं? - रमेश कुमार, फखरपुर जवाब : खरीफ की फसलों को बेसहारा मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार से बाड़ लगाएं। कीटनाशक का प्रयोग कदापि न करें। इससे जानवरों की जान जा सकती है और आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। सवाल : धान की फसल से खरपतवार कैसे दूर करें? - मुन्नालाल, विशेश्वरगंज जवाब : धान की फसल से खरपतवार को नष्ट करने के लिए नामिनी गोल्ड का प्रयोग सही तरीके से करें। ध्यान रहे कि एक बार ही इसके घोल का प्रयोग करें। सवाल : खेत में लगी धान फसल की पत्तियां पीली पड़ गई हैं। इसको कैसे दूर करें? - मोलहे, हरदी जवाब : 500 ग्राम प्रति बीघे जिक व यूरिया का मिश्रित घोल बनाकर धान की फसल में छिड़काव करें। हफ्ते में दो बार छिड़काव करने से समस्या से निजात मिल जाएगी। सवाल : बाढ़ से प्रभावित धान की फसल पर मिट्टी की परत जम गई है। इससे धान की फसल को कैसे बचाया जाय? - वीरेंद्र ओझा, महसी जवाब : स्प्रे मशीन से दो किलो यूरिया का पानी में घोल मिलाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में धान की फसल पर छिड़काव करें। इससे पत्ती व तना से मिट्टी हट जाएगी। फसल पुन: विकसित होगी। सवाल : सामान्य व हाइब्रिड धान में प्रति बीघा कितने किलोग्राम यूरिया की टॉप ड्रेसिग करें? - राजेश मिश्र, अमराई जवाब : सामान्य धान में छह व हाइब्रिड धान में आठ किलोग्राम प्रति बीघा की दर से टॉप ड्रेसिग करें।

chat bot
आपका साथी