फंदे से लटकता मिला युवती का शव

संसूबहराइच रिसिया थाना क्षेत्र के मौलवी गांव में शुक्रवार को विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता पाया गया। मृतका के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:39 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:39 PM (IST)
फंदे से लटकता मिला युवती का शव
फंदे से लटकता मिला युवती का शव

संसू,बहराइच : रिसिया थाना क्षेत्र के मौलवी गांव में शुक्रवार को विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता पाया गया। मृतका के परिवारजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच- पड़ताल कर रही है।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के भोपतपुर बेलवा निवासी दिलबहार खां ने अपनी बेटी लैलातुन की शादी सात वर्ष पूर्व रिसिया थाना क्षेत्र के मौलवी निवासी सलमान पुत्र लल्लन से किया था। उन्होंने बताया कि बेटी के चार वर्ष का बेटा व आठ माह की बेटी है। बतौर परिवारजन गुरुवार शाम पति -पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। सुबह देर तक जब महिला कमरे से बाहर नहीं आई तो लोगों ने उसे आवाज लगाई। कई बार आवाज देने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिवारजनों ने कमरे का दरवाजा खोला। इस दौरान महिला का शव कमरे में फंदे से लटका पाया। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर मृतका के परिवारीजन भी आ गए। एसओ पीपी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी