पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच कांग्रेसियों का प्रदर्शन

जासं बहराइच किसानों की समस्याओं को लेकर जिला व शहर कांग्रेस गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:00 PM (IST)
पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच कांग्रेसियों का प्रदर्शन
पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच कांग्रेसियों का प्रदर्शन

जासं, बहराइच : किसानों की समस्याओं को लेकर जिला व शहर कांग्रेस गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पार्टी कार्यालय पर सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन पुलिस की घेराबंदी को धता बता कांग्रेसी सड़क पर निकल पड़े। धक्का-मुक्की के बीच पीपल चौराहा, नगर पालिका वा कचहरी होते हुए कांग्रेसी कलेक्ट्रेट तक पहुंच गए।वहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।

प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र, शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, शेख जकारिया शेखू, मोहम्मद शाहनवाज, मुनऊ मिश्र, अमरनाथ शुक्ल, रवि श्रीवास्तव, विजय शर्मा, हमजा शरीफ, दीनानाथ पांडेय, मुस्तकीम सलमानी, श्यामबिहारी, मनुदेवी, कमला सोनी, सरिता जौहरी, महिपाल सिंह मौजूद रहे। ज्ञापन में प्रत्येक किसान का धान एमएसपी पर खरीदने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने, नलकूपों के लिए बिजली की दरों में कटौती करने की मांग शामिल है।

इससे पूर्व आयोजित बैठक में कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के छह वर्ष के शासनकाल में 70 हजार किसानों ने कर्ज के बोझ तले दबकर अपने प्राण त्याग दिए, लेकिन सरकार उनके आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठा सकी। उन्होंने कहा कि किसानों के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है।

chat bot
आपका साथी