प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई कके लिए सत्याग्रह शुरू किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:25 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:09 AM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह

बहराइच : प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर कांग्रेस ने सेवा सत्याग्रह महाभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस भवन के सभागार में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर महाभियान की थीम 'सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय'। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का सिपाही, मजदूरों का भाई के नारे के साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेसजन 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन वितरित करेंगे।

जिला उपाध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि सेवा सत्याग्रह के दौरान सूबे के हर जिले में कांग्रेस अजय लल्लू की महारसोई संचालित करेगी। इस दौरान अनिल सिंह, मुनऊ मिश्र, अमरनाथ शुक्ल, खालिद सलमानी, गोपीनाथ, बबलू तिवारी, धर्मेंद्र, फजल, हलीम, इमरान रहे। नानपारा में भी कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा।

chat bot
आपका साथी