गांधी जी की राह पर चलने का कांग्रेस सेवा दल सिपाहियों ने ली शपथ

- सेनानी भवन परिसर में ध्वज वंदन व सामूहिक प्रतिज्ञा कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:09 AM (IST)
गांधी जी की राह पर चलने का कांग्रेस सेवा दल सिपाहियों ने ली शपथ
गांधी जी की राह पर चलने का कांग्रेस सेवा दल सिपाहियों ने ली शपथ

संसू, बहराइच : कांग्रेस सेवादल के सिपाही संगठन का मंडल स्तरीय ध्वज वंदन व सामूहिक प्रतिज्ञा कार्यक्रम रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सेनानी भवन के सामने गांधी प्रतिमा के पास आयोजित हुआ। इसमें संगठन के सिपाहियों ने गांधी जी की राह पर चलकर संगठन को मजबूत करने की शपथ ली।

प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण विभाग विनय सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लाओ, देश बचाओ पदयात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया इंद्र कुमार यादव, प्रदेश को-आर्डिनेटर शौकत अली, सह को-आर्डिनेटर विजय सिंह, शादाब अहमद, जिला को-आर्डिनेटर नरेंद्र शास्त्री व मुहम्मद असलम खां को श्रावस्ती का जिला संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश संयोजक ने कहा कि चार अक्टूबर को विशेश्वरगंज ब्लॉक के सुनगा में प्रशिक्षण शिविर स्थल पर सेवादल वाटिका लगाई जाएगी। इसके साथ कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। मन्नू देवी, दिग्विजय सिंह, अली शाह, विशुनपाल, राजेंद्र द्विवेदी, सुषमा त्रिपाठी, रामबेटी सिंह, गीता श्रीवास्तव, हुकुम राज सिंह, अवध पासवान, शैलेंद्र मिश्र, साकेत मिश्र, दिलीप मिश्र, चंद्रप्रकाश तिवारी, मुहम्मद इमरान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी