जालंधर से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही बस पलटी, पांच घायल

टूरिस्ट परमिट की आड़ में सवारियों को ढोने का सिलसिला बड़े पैमाने पर चल रहा है। रविवार सुबह नवाबगंज थाना क्षेत्र के शंकरपुर व बियाबानी मार्ग पर टूरिस्ट परमिट की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:04 AM (IST)
जालंधर से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही बस पलटी, पांच घायल
जालंधर से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही बस पलटी, पांच घायल

बहराइच : पंजाब के जालंधर से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही यात्री बस नवाबगंज थाना बियाबानी गांव के पास असंतुलित होकर पलट गई। इसमें सवार पांच यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को नेपाल भेज दिया गया।

जालंधर से यात्रियों को लेकर बस नवाबगंज होते हुए नेपाल जा रही थी। सुबह करीब सात बजे बियाबानी गांव के पास चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। इससे बस पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों ने चीख-पुकार शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। इनमें नेपाल के तुलसीपुर निवासी गीता पत्नी प्रहलाद, हीरा सिंह पुत्र कल्लू सिंह, दुर्गा बहादुर पुत्र पीरूमल घायल हो गए। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया था। हालत ठीक होने पर सभी नेपाल रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी