बाइक रैली से शहर में फैला 'कमल संदेश'

बहराइच: शनिवार को भाजपा ने कमल संदेश यात्रा निकाली। बाइक रैली में कार्यकर्ताओं ने लोकसभा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:24 PM (IST)
बाइक रैली से शहर में फैला 'कमल संदेश'
बाइक रैली से शहर में फैला 'कमल संदेश'

बहराइच: शनिवार को भाजपा ने कमल संदेश यात्रा निकाली। बाइक रैली में कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव की जीत को लेकर हुंकार भरी। केंद्र में भाजपा की वापसी के लिए 2019 का लक्ष्य साधते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया।

भाजपा के जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के नेतृत्व में लखनऊ-बहराइच मार्ग स्थित पराग डेयरी के बगल मैदान से लोकसभा बहराइच के विधानसभा क्षेत्र बलहा, नानपारा, मटेरा, महसी और बहराइच सदर के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से बाइक रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक सुरेश तिवारी रहे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की पुन: वापसी से ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल व क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यनारायण तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में लोगों की खुशहाली के लिए काम किया जा रहा है। विधायक अक्षयवरलाल गोंड, विधायक महसी सुरेश्वर ¨सह, विधायक नानपारा माधुरी वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता के बीच प्रसारित करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। संचालन जिला मंत्री मंदीप ¨सह वालिया और संयोजन जिपं सदस्य पुरुषोत्तम ¨सह जायसवाल ने किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए गुल्लाबीर मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। गुलाबचंद्र शुक्ला, संचित ¨सह, राधेश्याम त्रिपाठी, जिपं सदस्य हरिश्चंद गुप्ता, प्रभा सोनी, राजन ¨सह, नन्हेंलाल लोधी, बृजेश पांडेय, अखंड प्रताप ¨सह, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, हेमा निगम, सुमित खन्ना, विक्रमादित्य ¨सह, सुदामा मिश्रा, ललित तिवारी, सौरभ मिश्रा, आनंद कश्यप व दिहलदास मिश्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी