बाल दिवस के रूप में मनी चाचा नेहरू की जयंती

बहराइच : बुधवार को जिले भर में पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:27 PM (IST)
बाल दिवस के रूप में मनी चाचा नेहरू की जयंती
बाल दिवस के रूप में मनी चाचा नेहरू की जयंती

बहराइच : बुधवार को जिले भर में पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। सांस्कृतिक, खेलकूद समेत विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चों ने रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

नई बस्ती बक्शीपुरा में रणजीत ¨सह शिक्षण संस्थान में बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। स्वच्छता व बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। उप प्रधानाचार्या अलका ¨सह ने कहा कि बच्चे पं. नेहरू के प्यारे थे, इसलिए 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। निबंध व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। सेंट नाबर्ट स्कूल में बच्चों ने नाटक, नृत्य व गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य फादर पॉल कोरेया ने बच्चों को मेहनत के साथ अध्ययन करने का सुझाव दिया। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब से बाबा सुंदर ¨सह मूक बधिर विद्यालय में वन्यजीव विहार में पाए जाने वाले पशु-पक्षियों के चित्र दिखाकर बच्चों को जानकारी दी। मून एंड सन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक शशिबाला मिश्रा ने छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर पूर्व पीएम का जन्मदिन मनाया। मां गायत्री बाल विद्या मंदिर में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। हुजूरपुर के जनकदुलारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदनगर भंगहा में प्रधानाचार्य आदर्श त्रिपाठी ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। चित्तौरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय भगवानपुरमाफी में बच्चों द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय गोठी, बेगमपुर, शाहनेवाजपुर, रसूलीचक, नर्वदापुरवा, सोहरवा, राजापुरमाफी, मीरपुर कस्बा, अंधराचक, फकीरेपुरवा, रायपुर समेत सभी विद्यालयों में बाल दिवस मनाया गया। बहराइच विकास मंच व सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व पीएम का 129वां जन्मदिन मनाया गया। मंच के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कि पं. नेहरू विकास पुरुष थे। इंडिया इस्लामिक कौंसिल के नाजिरपुरा कैंप कार्यालय में भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप ¨सह ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी