अन्नदाताओं के कल्याण से ही सुधरेगी देश की आर्थिक स्थिति

- पांच ब्लॉकों में आयोजित हुआ किसान मेला तरक्की के सुझाए गए तरीके - विभिन्न विभागों ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 10:30 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 10:30 PM (IST)
अन्नदाताओं के कल्याण से ही सुधरेगी देश की आर्थिक स्थिति
अन्नदाताओं के कल्याण से ही सुधरेगी देश की आर्थिक स्थिति

- पांच ब्लॉकों में आयोजित हुआ किसान मेला, तरक्की के सुझाए गए तरीके - विभिन्न विभागों ने लगाए स्टाल, किसानों को बांटे गए कृषि उपकरण चित्र - 08 व 09 जागरण टीम, बहराइच : किसान व कृषि की बेहतरी से ही देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। केंद्र व राज्य सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई विकल्पों पर काम कर रही है। खेती में तकनीक, कृषि उपकरणों का प्रयोग, उच्च कोटि के बीज व अनुदान के माध्यम से किसानों की जेब पर पड़ने वाले भार को ही नहीं कम किया गया, बल्कि कम लागत पर अधिक उत्पादन के तरीके भी धरातल पर मददगार साबित हो रहे हैं। यह कहना था सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का। वे फखरपुर में आयोजित किसान मेला का उद्घाटन करने के बाद किसानों को संबोधित कर रहे थे।

फखरपुर : मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने डीएम शंभु कुमार के साथ ब्लॉक में दीप प्रज्वलित कर किसान कल्याण मिशन का उद्घाटन किया। कृषि प्रदर्शनी में लगाए स्टाल का अवलोकन किया। कृषि विभाग की ओर से फार्म मशीनरी योजना के तहत तीन किसानों को प्रमाणपत्र, नरेंद्रदेव किसान समिति ततेहरा को ट्रैक्टर की चाभी सौंपी। पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व तीन बच्चों को अन्नप्रसन्न कराया गया। विधान सभा संयोजक गौरव वर्मा, प्रगतिशील किसान राम सेवक वर्मा, उप कृषि निदेशक डॉ. आरके सिंह मौजूद रहे।

जरवल : किसान मेला के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री ने कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग के 10-10 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्तिपत्र दिया। जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि रक्षा देवीपाटन मंडल एससी चौधरी, डीडी एग्री डॉ. आरके सिंह, बीडीओ शोभाराम वर्मा, मनीष प्रताप सिंह, प्रगतिशील किसान शक्तिनाथ सिंह मौजूद रहे।

नानपारा : बलहा ब्लॉक में मेले की अध्यक्षता पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने की। मुख्य अतिथि विधायक सरोज सोनकर रही। अरविद चौधरी, रेखा पांडेय, आलोक जिदल, डॉ. सागर बहादुर सिंह, डीएओ सतीश पांडेय, सतीश पोरवाल, महावीर प्रसाद मंडल मौजूद रहे। बीडीओ शोभाराम मिश्र, मनोज सिंह, साहेब लाल, हरीश मौर्य मौजूद रहे।

विशेश्वरगंज : जूनियर हाईस्कूल में मेले का उद्घाटन विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है। राजकुमार शुक्ल, निशंक त्रिपाठी, सच्चिदानंद पाठक, बीनाराज मिश्र, आनंद पांडेय, कृष्णमोहन शुक्ल, बीडीओ अमित मिश्र, डॉ.बलवंत सिंह, जयकुमार सरोज, डॉ.रोहित पांडेय मौजूद रहे। नवाबगंज ब्लॉक में भी मेले का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी