..और बंद हो गया पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय

कलराज मिश्र मुकुट बिहारी व राजा राम सिंह ने कक्ष निर्माण के लिए दिया था धन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:06 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:06 PM (IST)
..और बंद हो गया पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय
..और बंद हो गया पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय

बहराइच: केंद्र व प्रदेश सरकार एकात्मक मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को आदर्श मान भले ही उनके नाम से कई योजनाएं चला रही हो, लेकिन 1970 में बने पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वजूद ही संकट में पड़ गया है। प्रबंधकीय विवाद के चलते पठन-पाठन ठप है। देखरेख के अभाव में विद्यालय भवन खंडहर में तब्दील हो गया है।

मगर विडंबना तो यह है कि सरकार होने के बावजूद भाजपा से जुड़े नुमाइंदों का विद्यालय का खोया गौरव लौटाने की ओर ध्यान ही नहीं है। कल जब पूरी भाजपा और सरकार दीनदयाल की जयंती मना रही होगी, तब यह विद्यालय सन्नाटे में डूबा रहेगा।

हुजूरपुर ब्लॉक के रामपुर टेपरा में पांच दशक पूर्व तत्कालीन सदर विधायक पूर्व मंत्री पं. कृष्ण बहादुर मिश्र के नेतृत्व में इस विद्यालय की स्थापना की गई थी। विद्यालय समिति में पूर्व विधायक बृजराज त्रिपाठी प्रबंधक, हनुमान प्रसाद शर्मा अध्यक्ष, रामकुमार मिश्र सह प्रबंधक व डा. बृजेंद्र राव निर्माण समिति के संयोजक बनाए गए थे।

विद्यालय को कक्षा आठ तक की मान्यता मिली। राजा बलरामपुर राजाराम सिंह के सहयोग से यहां एक कमरा, 2004 में क्षेत्रीय विधायक मुकुट बिहारी वर्मा ने एक कक्ष का निर्माण कराया। सांसद कलराज मिश्र ने मुख्य द्वार व चहारदीवारी के लिए सांसद निधि से एक लाख रुपये का अनुदान दिया था।

आसपास स्कूल न होने के चलते यहां पढ़ाई के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आते थे। समय बीतने के साथ प्रबंधकीय विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद छात्र-छात्रा ही नहीं यहां आने से शिक्षक भी कतराने लगे। देखरेख के अभाव में विद्यालय भवन खंडहर में तब्दील हो गया है। खिड़की व दरवाजे तक गायब हो चुके हैं। ईट भी चोर उखाड़ ले जा रहे हैं। इस विद्यालय के नाम साढ़े 12 एकड़ जमीन है, जिस पर अतिक्रमण हो रहा है।

सरकार कराए विद्यालय का संचालन:

क्षेत्र के रामकुमार मिश्र ने का कहना है कि विद्यालय भवन का निर्माण हो रहा था तो हम लोगों ने भरपूर सहयोग दिया था। सरकार को इस विद्यालय का संचालन खुद शुरू कराना चाहिए, जिससे क्षेत्र के बच्चों का भविष्य संवर सके।

वर्जन:

छात्र संख्या शून्य होने के चलते मान्यता निलंबित है। विद्यालय से संबंधित कोई भी अभिलेख मौजूद नहीं हैं।

-फूलचंद्र मौर्य, बीईओ, हुजूरपुर भाजपा आज मनाएगी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

बहराइच: भारतीय जनता पार्टी शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाएगी। इस मौके ब्लाक एवं नगर निकास स्तर पर सुबह 11 बजे से गरीब कल्याण मेला का आयोजन करेगी। मेले में सभी सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख व पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि जिला प्रभारी नीरज सिंह नवाबगंज में मौजूद रहेंगे, जबकि वह खुद रिसिया में। सांसद अक्षयवर लाल गोंड बलहा, प्रदेश सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा कैसरगंज, पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल हुजूरपुर, विधायक सुभाष त्रिपाठी पयागपुर, सुरेश्वर सिंह महसी, सरोज सोनकर मिहींपुरवा, संचित सिंह जरवल में मेले का उद्घाटन करेंगे।

इस मौके पर जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहकर जनता की सेवा के अभियान को चटख करेंगे। मेले में आयुष्मान कार्ड, कोविड टीकाकरण, सभी प्रकार की योजनाओं का ऋण वितरण, कृषि संयंत्र का वितरण, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास प्रपत्र का वितरण, विधवा व वृद्धा पेंशन के लिए पात्रों का चयन, ब<स्हृद्द-क्तञ्जस्>चों का स्वास्थ्य परीक्षण व पोषण सामग्री का वितरण, गांवों में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी