दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

एक महिला को पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:31 PM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

बहराइच : मटेरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

एसओ शेषमणि पांडेय ने बताया कि सोनवा थाना क्षेत्र के चंदन कोटिया निवासी साबिर ने तीन साल पहले अपनी पुत्री मंतशा का विवाह मटेरा थाना क्षेत्र निवासी मंगरे से हुआ था। आरोप है कि दहेज के लिए बेटी को लगातार शादी के बाद से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि गुरुवार को बेटी को पुन: मारा-पीटा गया। इसकी शिकायत उसने फोन पर परिवारजनों को दी थी। देर रात मंतशा की मौत की खबर ग्रामीणों ने मृतका के परिवारजनों को दी। एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी