देश की सीमा पर शिशु को दिया जन्म, नाम रखा बार्डर

गर्भवती महिला ने बार्डर पर शिशु को दिया जन्म नाम रखा बार्डर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 11:06 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 11:06 PM (IST)
देश की सीमा पर शिशु को दिया जन्म, नाम रखा बार्डर
देश की सीमा पर शिशु को दिया जन्म, नाम रखा बार्डर

बहराइच : नेपाल से वतन लौट रही गर्भवती महिला ने भारत-नेपाल बार्डर पर नवजात को जन्म दिया। इसके बाद महिला ने शिशु का नाम बार्डर रख दिया। इसकी जानकारी होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप के माध्यम से महिला को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद पहुंचाई है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पृथ्वीपुरवा निवासी लालाराम अपनी पत्नी जमतारा के साथ नेपाल में ईंट भट्ठे पर काम करते थे। लॉकडाउन लागू होने के बाद वे वतन लौट रहे थे। दो दिन पहले जब दंपती रस्सौल बार्डर पर पहुंचे तो गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गया। उसका प्रसव कराया गया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। महिला ने बार्डर पर जन्म होने के चलते अपने बेटे का नाम बार्डर रखा। आर्थिक रूप से परेशान दंपती मुश्किलों को झेलते हुए शनिवार को अपने गांव पहुंचे। इसकी जानकारी पूर्व सीएम को हुई तो उन्होंने विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप को भेजकर महिला को आर्थिक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव ने बताया कि उसे मदद मुहैया कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी