61 प्रधानों ने सदस्यों के साथ ली शपथ, संगठित हुई गांव की सरकार

जिला पंचायतराज अधिकारी उमाकांत पांडेय ने बताया कि जिले में 1045 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया गया था। इसमें से 984 ग्राम प्रधानों ने पूर्व में शपथ ली थी। सदस्यों का दो तिहाई बहुमत न होने के चलते 61 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:29 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:29 PM (IST)
61 प्रधानों ने सदस्यों के साथ ली शपथ, संगठित हुई गांव की सरकार
61 प्रधानों ने सदस्यों के साथ ली शपथ, संगठित हुई गांव की सरकार

बहराइच : ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों का शुक्रवार को वर्चुअल शपथ ग्रहण हुआ। समारोह में प्रधानों व सदस्यों ने कार्य व दायित्व निर्वहन की शपथ ली। इसके साथ ही शेष बची 61 पंचायतें भी पूर्णरूप से संगठित हो गई। दो-तिहाई पंचायत सदस्यों का चुनाव न होने से इन ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका था। इनमें फखरपुर में 19 व तेजवापुर की 12 ग्रामपंचायतें शामिल हैं।

जिला पंचायतराज अधिकारी उमाकांत पांडेय ने बताया कि जिले में 1045 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया गया था। इसमें से 984 ग्राम प्रधानों ने पूर्व में शपथ ली थी। सदस्यों का दो तिहाई बहुमत न होने के चलते 61 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका था। इसके लिए बीते 12 जून को रिक्त स्थानों पर चुनाव कराया गया। मतगणना के बाद इन्हें प्रमाणपत्र सौंपा गया। वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

फखरपुर : ब्लाक क्षेत्र के ग्रामपंचायत दहौरा में ग्राम प्रधान धर्मपाल गुप्त ने सदस्यों के साथ शपथ ली। उन्होंने गांव में समुचित विकास कराने का वादा किया। ग्रामवासियों को विश्वास दिलाया कि सभी के सहयोग से ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाएगा। इस मौके पर नान्हू, शिव प्रसाद, सुनीता, जैतूना, शिवराम मिश्र, रामसहारे, गुरप्रसाद, रामचंदर, संतोष साहू, सतीश सिंह मौजूद रहे। राजापुर खुर्द में पंकज दुबे ने सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण किया। टेंडवा महंत में प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान प्रवेश कुमार वर्मा ने 13 ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ शपथ ली।

रामगांव : तेजवापुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौंडी फतेउल्लापुर में ग्राम प्रधान शबनम खातून ने 13 ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ प्राथमिक विद्यालय में वर्चुअल शपथ ली। ग्राम विकास अधिकारी गुलाब सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विद्यालय परिवार की ओर से निश्शुल्क मास्क का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुहम्मद यूसुफ खान, दीप चंद्र यादव, नासिरा, नजर मुहम्मद, ममता यादव, केशरी, दुखहरन, हसीब, सावित्री यादव, पवन कुमार, साहेब शरण, कांशीराम, हसीन खातून, नसीर, तजम्मुल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी