लोकतंत्र के पर्व में पहली बार डुबकी लगा युवा दिखे खुश

लोकतंत्र के पर्व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार डुबकी लगाने वालों में बेहद खुशी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:06 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:06 AM (IST)
लोकतंत्र के पर्व में पहली बार  
डुबकी लगा युवा दिखे खुश
लोकतंत्र के पर्व में पहली बार डुबकी लगा युवा दिखे खुश

जेएनएन,बागपत : लोकतंत्र के पर्व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार डुबकी लगाने वालों में बेहद उत्साह देखने को मिला। युवक व युवती बोलीं कि आज का दिन कितना भाग्यशाली है। उन्हें अपने गांव की सरकार बनाने में भागीदारी करने का मौका मिला।

क्रांति गांव बसौद की युवती आसमा वोट डालने के लिए प्राथमिक विद्यालय में पहुंची। वह बोली कि बहुत समय पहले से वोट डालने की तमन्ना थी। वोट डालकर उसे बहुत अच्छा लगा। ग्राम सांकरौद में मतदान करने के लिए चंचल, दीपा और प्रीति दोपहर 1.47 बजे लाइन में खड़ी थीं और अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि गांव की सरकार बनाने में पहली बार अपनी भागीदारी कर रही हैं। निवाड़ा गांव के युवक राशिद अहमद व राजू दोपहर 2.30 बजे वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के बाहर लाइन में अपने बारी का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनको बहुत अच्छा लगा रहा है। जब हम बालिग नहीं थे, तो स्वजन को वोट डालते देखते थे और मन में इच्छा होती थी कि एक दिन हम भी वोट डालेंगे। जो सोमवार को पूरी हुई। इसी तरह सरूरपुर गांव के युवक राहुल व युवती पिकी ने कहा कि पहली बार उनको वोट डालकर बहुत अच्छा लग रहा है।

युवतियां बोली- इस दिन का

कर रही थीं इतजार

खेकड़ा : घिटौरा गांव में मतदान केंद्र पर एक घंटा इंतजार के बाद युवतियों को पहली बार मतदान करने का मौका मिला। उन्हें इंतजार से कोई फर्क नहीं पड़ा, बल्कि पहली बार मतदान कर जो खुशी उनके चेहरे पर थी, वह देखते बन रही थी।

घिटौरा गांव की शैली, सुजेता व विजेता पहली बार मतदान कर बेहद खुश थीं। शैली का कहना है कि मतदान सबका अधिकार है, जिसका सभी को बढ़-चढ़कर प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने पहली बार मतदान किया है। सुजेता का कहना था कि मतदान नहीं करना इंसान की सबसे बड़ी गलती होती है। सभी को मतदान में आगे आना चाहिए। मतदान नहीं करने का मतलब है कि लोगों को अपनी ताकत का अहसास नहीं है। मतदान के कारण ही गांव से देश की सरकार बनती है। सभी को मतदान के दिन सभी कामकाज छोड़कर मतदान करना चाहिए। अपने पहले मतदान के लिए कई दिन से उत्साहित थे। विजेता ने बताया कि पहली बार मतदान करने के लिए स्वजन के साथ एक घंटा से अधिक समय से कतार में खड़ी रही। कतार में रहने में कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई, क्योंकि खुशी पहली बार मतदान करने की थी। सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। किसी के जोर दबाव में नहीं, अपनी मर्जी से मतदान करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी