युवतियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

संसू अग्रवाल मंडी टटीरी हरलाल मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में मीतली गांव में किशोरियों व युवतियों को आत्मरक्षा गुर सिखाए गए। इसी दौरान युवतियों को निर्भीक और सशक्त बन अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राखी शर्मा ने युवतियों को आत्मरक्षा गुर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किशोरियों व युवतियों को खुद इतना सशक्त होना होगा कि कोई भी असामाजिक तत्व उनके साथ अप्रिय घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर पाए। वहीं रचना ने कहा कि आत्मरक्षा के सीखे गए गुर जीवन भर काम आते है। कार्यक्रम में किशोरियों व युवतियों से किसी शरारती तत्व की ओर से की जाने वाली हरकतों पर उससे अपने को बचाने उसका मुकाबला करने व अपनी आत्मरक्षा करने का लेकर महत्वपूर्ण गुर सिखाए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 07:54 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 07:54 PM (IST)
युवतियों को सिखाए  आत्मरक्षा के गुर
युवतियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

बागपत, जेएनएन : हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में मीतली गांव में किशोरियों व युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस दौरान युवतियों को निर्भीक और सशक्त बन अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में राखी शर्मा ने युवतियों को संबोधित कर कहा कि किशोरियों व युवतियों को खुद इतना सशक्त होना होगा कि कोई भी असामाजिक तत्व उनके साथ अप्रिय घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर पाए। वहीं रचना ने कहा कि आत्मरक्षा के सीखे गए गुर जीवन भर काम आते हैं। कार्यक्रम में किशोरियों व युवतियों से किसी शरारती तत्व की ओर से की जाने वाली हरकतों पर उससे अपने को बचाने, उसका मुकाबला करने व अपनी आत्मरक्षा करने का लेकर महत्वपूर्ण गुर सिखाए। इस मौके पर निधि शर्मा, विशाखा, वर्षा, पारुल, आंचल, सपना, मुस्कान, क्षमा, कोमल, साक्षी आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी