हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

ग्राम रोशनगढ़ निवासी सनोवर पुत्र लियाकत दिलशाद पुत्र इमामुद्दीन धामल पुत्र शाहिद लोनी में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करते थे। शुक्रवार की शाम लोनी से लौटते समय रास्ते में उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्क रमार दी। इस हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:28 PM (IST)
हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

बागपत, जेएनएन : ग्राम रोशनगढ़ निवासी सनोवर पुत्र लियाकत, दिलशाद पुत्र इमामुद्दीन, धामल पुत्र शाहिद, लोनी में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करते थे। वह प्रतिदिन बाइक से लोनी मजदूरी करने के लिए जाते थे। शुक्रवार शाम लोनी से वापस बाइक से अपने घर लौट रहे थे। ढिकौली-बंथला मार्ग पर ढिकौली मोड़ के निकट पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में वह तीनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें पिलाना सीएचसी से मेरठ अस्पताल के लिए रेफर किया था। रविवार सुबह युवक सनोवर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गमगीन माहौल में युवक सनोवर के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उसके साथी दोनों युवकों की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

तीसरे दिन भी लापता छात्र का सुराग नहीं

जागरण संवाददाता,बागपत : यमुना में स्नान करते समय डूबे छात्र को बरामद करने के लिए तीसरे दिन रविवार को भी एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और स्थानीय गोताखोर ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ग्राम नैथला निवासी दसवीं का छात्र सचिन कुमार अपने साथियों के साथ गत 23 जुलाई की दोपहर यमुना में स्नान करते समय डूब गया था। पहले दिन गोताखोर इरफान की टीम ने यमुना में छात्र की थी। दूसरे दिन शनिवार को एसडीआरएफ ने भी बागपत पहुंचकर यमुना में छात्र की तलाश शुरू कर दी थी। तीसरे दिन रविवार को भी एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर छात्र की तलाश में दिनभर लगे रहे। कोतवाली एसआइ सचिन कुमार का कहना है कि बागपत की सीमा में करीब 20 किलोमीटर तक यमुना में सर्च अभियान चलाया गया,लेकिन छात्र का अभी पता नहीं चला है।

chat bot
आपका साथी